Skip to main content

लौटा दो

वापस कर दो मुझे
लौटा दो

वो चौथी मंजिल की छत की धूप।
जो साथ साथ सेकी थी मेरे।
वो दाना पानी की शाम की मीठी सी ठण्ड।
मुझे लौटा दो ना


वो चश्मे वाले सेठ जी के आगे
हल्का हल्का मुस्कुरा देना
डरते रहना पर कुछ न कहना
वो उस दरिंदे की सुनके इस पगले पर भड़कना
वो उस दरिंदे की पीड़ परिंदे पर दिखना
लौटा दो

वो डायना की खुशबु
जिसमें तेरा लिपट कर आना
पागल कर जाना
वो झुण्ड बना कर बेगानी बनियानी शादी में जाना
और वापसी में ठिठुरना।
वापस कर दो


वो मई की तपती हुई धूप
में ऐसे टहलना जैसे बर्फ गिर रही हो.
अंगारों से चेहरे का लाल हो जाना हो जाना
फिर भी बस चलते जाना
गुफ्तगू की बेहोशी में।
लौटा दो ना  मुझे।

और वो याद है वो ?
तुम्हारा पसीना से भीग जाना
उस गंध को डायना की गंध से छुपाना
छुपाना क्या, छुपाने की बेकार कोशिश करना
शायद उस गंध ने ही ये घरोंदा जोड़ रखा था
फीकी पड़ती उस गंध को लौटा दो.


सरदार ने बड़ी मुश्किल से मंजिल पर पहुंचाया था.
तब जाके कैम्बे की छाया जब लेटे थे
उबालटी सी बर्फ गिरी थी  न तब तन पर
खून ही बह पड़ा था तुम्हारा तो।

पहाड़ों में आवाराओं की तरह घूमे थे जब
वो धुंध याद है जो झील के पार देखने नहीं दे रही थी?
जब हमने जो कुल्फियां खाके और हंस हंस कर पेट में दर्द कर लिया था।
वो दर्द ही लौटा दो


और
और
और याद है ना जब वो चला गया था ?
अचानक ही एक दिन
छोड़ कर अकेला
१० पूनम ही बीती हैं बस, इतनी जल्दी भूल गए?
भूल ही गए।

जाने वाले आते नहीं ऐसा सुना था
जो आते हैं वो भाग्य बदल जाते हैं।
तुम्हारा भाग्य अब बदल गया है,
अब उन बीते दिनों की तुम्हे जरूरत ना पड़ेगी
उन दिनों को
मुझे लौटा दो


कुछ सामान भी पड़ा है तुम्हारे पास

वो भरी बारिश में जब हम भीग गए थे
आधे से सूखे और गीले
सूखा तो में ले आया था
गीला तुमने संभाल रखा होगा
वो लौटा दो 

Comments

Popular posts from this blog

chameleon in my office

New Client in My Office Last Sunday when i entered my office, I saw this Mr. "girgit" Resting on my table !!!.I rushed to other room to grab my camera. but when came back, this "Anolis carolinensis" ran away to the door.these days due to heavy rains many creatures can be seen near office.

JO BEET GAYI SO BAAT GAYI...

Jeevan mein ek sitara tha, Maana woh behad pyara tha, Woh doob gaya to doob gaya, Ambar ke aanan ko dekho, Kitne iske tare toote Kitne iske pyare chhoote, Jo chhoot gaye phir kahan mile, Par bolo toote taron par Kab ambar shok manata hai? Jeewan mein tha who ek kusum The us pe nitya nyochawar tum Wo sookh gaya to sookh gaya Madhuwan ki chaati ko dekho Sookhi kitni iski kaliyan Jo murjhai phir kahan khili Par bolo sookhe phoolon pe Kab madhuvan shok manata hai ? Jeewan mein madhu ka pyala tha Tumne tan man de daala tha Woh toot gaya to toot gaya Madiralay ka aangan dekho Kitne pyaale hil jaate hain Gir mitti mein mil jate hain Jo girte hain kab uthte hain Par bolo toote pyalon mein kab madiralay pachtata hai ? Late Shri. Harivansh Ray Bachchan.

google's new potty internet

You can now use internet through your potty_err i mean toilet commode!.  strange na? let me explain..